इस संग्रह की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विषय-विविधता है। कहीं राष्ट्रप्रेम की भावना है, कहीं प्रकृति का सौंदर्य; कहीं माँ के प्रति अगाध श्रद्धा है, तो कहीं मानवीय रिश्तों की ऊष्मा। कहीं सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार है, तो कहीं जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने का प्रेरक संदेश। प्रेम, करुणा, संघर्ष, आत्मविश्वास, शिक्षा, संस्कार, आध्यात्म, मानवीय संवेदनाएँ और समकालीन सामाजिक सरोकार,इन सभी विषयों को रचनाकारों ने अपनी विशिष्ट शैली में अभिव्यक्त किया है। यही विविधता इस काव्य-संग्रह को विशेष और पठनीय बनाती है।
साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसके भविष्य का मार्गदर्शक भी होता है। यह संग्रह भी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पाठकों में सकारात्मक चिंतन, मानवीय संवेदनशीलता और रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का एक सार्थक प्रयास है। हमें विश्वास है कि इस पुस्तक की कविताएँ पाठकों के मन में नए विचारों का संचार करेंगी तथा साहित्य के प्रति उनके अनुराग को और अधिक सशक्त बनाएँगी।
poem, poetry
मेरी कविता मेरी पहचान (साझा काव्य संग्रह) । संपादक – डॉ. यशवंत भंडारी ‘यश’
Price range: ₹199.00 through ₹399.00
Free Instant Delivery| Weight | 0.300 kg |
|---|---|
| Dimensions | 14 × 1 × 21 cm |
| Book Type | Paperback, e-book |




Reviews
There are no reviews yet.