इस संग्रह में सम्मिलित प्रत्येक रचना अपने भीतर एक अलग अनुभूति, विचार और संदेश समेटे हुए है। कहीं प्रेम, विरह और रिश्तों की आत्मीयता है, तो कहीं जीवन के संघर्षों, सामाजिक विषमताओं और बदलते परिवेश का यथार्थ चित्रण है। नारी सम्मान, मानवीय एकता, प्रकृति प्रेम, देशभक्ति, सामाजिक चेतना, पारिवारिक मूल्य और समकालीन चुनौतियों जैसे विविध विषयों पर रचनाकारों ने अपनी लेखनी चलाई है। इन रचनाओं में कहीं संवेदनाओं की कोमलता है, कहीं अन्याय के विरुद्ध आवाज है, तो कहीं बेहतर समाज के निर्माण का सकारात्मक संकल्प दिखाई देता है।





Reviews
There are no reviews yet.