साहित्य समाज का दर्पण होता है, और काव्य उसकी आत्मा। कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं होती, बल्कि यह हृदय की भावनाओं, जीवन के अनुभवों, समाज की वास्तविकताओं और आत्मा की गहराइयों को प्रकट करने का सशक्त माध्यम होती है। इसी भावना को समेटे हुए “काव्य शिखर” एक ऐसा साझा काव्य संग्रह है, जिसमें विभिन्न रचनाकारों की संवेदनाएँ, अनुभूतियाँ और विचार सम्मिलित हैं।
यह संकलन काव्य प्रेमियों के लिए एक अमूल्य भेंट है, जिसमें प्रेम, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक चेतना, आध्यात्म, संघर्ष, प्रकृति और राष्ट्रीय भावना जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बेहद संवेदनशील और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है। संपादक प्रमोद कुमार गौड़ ने इस संग्रह को कुशलता से संकलित कर पाठकों के समक्ष एक ऐसा काव्य संसार रखा है, जिसमें हर भाव को सहजता और गहराई से व्यक्त किया गया है।
poem
काव्य शिखर । Kavya Shikhar । (साझा काव्य संग्रह)
Price range: ₹99.00 through ₹349.00
Free Instant DeliveryWeight | 0.300 kg |
---|---|
Dimensions | 14 × 1 × 21 cm |
Book Type | Paperback, e-book |
राधा रानी –
यह पुस्तक निश्चित ही सब के मन को छूएगी। सभी रचनाएं अदभुत हैं।
विशेषकर श्री अनिल दुबे जी एवं राधा अग्रवाल की रचनाएँ। इन की अन्य पुस्तक “मैं और मेरी तलाश” भी हृदय स्पर्शी है। पठनीय सामग्री है।
poetandwritersk –
आत्मीय आभार आपका।