हिन्दोस्तान की ताकत है ऑपरेशन सिन्दूर
जिसने दुश्मन के इरादे कर दिये हैं चूर
पूछ रहा दहशतगर्दो से ऑपरेशन सिन्दूर
कौन पहुँचा है जन्नत किसको मिली हुर
भारत का यह भरतीय ऑपरेशन सिन्दूर
गुटने टेकने के लिए कर देगा उनको मजबूर
पहलगाम का बदला ले रहा ऑपरेशन सिन्दूर
अपनो को जब अपनो से किया था तुमने दूर
हाल बेहाल कर गया उनका ऑपरेशन सिन्दूर
उड़ गए होश उनके उड़ गया चेहरे का नूर
लहू से रंगी धरती को इंसाफ दिला रहा सिन्दूर
उन बेगुनाहों की बद्दुआएं लगेगी उनको जरूर
जय हिंद जय भारत जय हो ऑपरेशन सिन्दूर
हुआ है ऑपरेशन सिन्दूर हर तरफ ही मशहूर

~ रसाल सिंह ‘राही’